फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत लदा ट्रक पलटा, टांडा-दढ़ियाल मार्ग दो घंटे जाम

Fri, 06 Jan 2017 12:44 AM IST
  अमर उजाला ब्यूरो / दढ़ियाल/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टांडा-दढ़ियाल की मार्ग की साइड फिलिंग न होने से बुधवार की रात कस्बे के तिराहे के पास एक बजरफुट लदा ट्रक पलट गया। सुबह क्रेन से ट्रक को सीधा करके हटाने के दौरान मार्ग पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  स्थानीय पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। 

टांडा- दढ़ियाल मार्ग सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन दढ़ियाल से टांडा के बीच कस्बे सहित कई स्थानों पर मार्ग के दोनों तरफ ठेकेदार ने मिट्टी से साइड फिलिंग नही कराई है। मार्ग निर्माण से सड़क की ऊंचाई जमीन से डेढ़ से दो फुट तक बढ़ गई है। जिससे सड़क से नीचे उतरने अथवा सड़क पर चढ़ने के दौरान आए दिन वाहन पलट रहे हैं। तीन दिन पूर्व चावल लदा ट्रक पलटा था। वुधवार की रात भी बाजपुर से टांडा की तरफ जा रहा बजरफुट लदा ट्रक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में सड़क से पहिया उतरने पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही की घटना रात के समय होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। गुरुवार तड़के क्रेन से ट्रक को सीधा करके हटाने में घंटों लग गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। मार्ग की साइड फिलिंग न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। अख्तर नेता, असगर अली, सईद अहमद, राजेंद्र सिंह, सुदेश चौहान, अशोक कुमार, सीताराम, धर्मसिंह, जाकिर अली आदि  ने लोकनिर्माण विभाग से मार्ग की साइड भरी जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें