फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर गरजे कुंवरपुर के ग्रामीण

Wed, 04 Jan 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  स्वार रामपुर
विज्ञापन
स्वार तहसील दिवस में प्रदर्शन करते गांव कुंवरपुर के ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन

ग्राम पंचायत पदमपुर के गांव कुंवरपुर की महिलाओं ने तहसील दिवस में पहुंच कर ग्राम प्रधान पर उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए  प्रदर्शन व नारेबाजी कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।  

मंगलवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पदमपुर के गांव कुंवरपुर की महिलाएं व पुरुष एकत्र होकर तहसील पहुंचे। जहां तहसील दिवस में पहुंच कर ग्राम प्रधान पर प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं मुहैया न कराये जाने को लेकर आक्रोश जतातेे हुए  प्रदर्शन व नारेबाजी की और एसडीएम गजेंद्र कुमार को समस्याओं से भरा ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा गांवों को काफी सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवरपुर के ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अपनी बिरादरी को इंदिरा आवास, शौचालय, नाला खड़ंजे जैसी सुविधाएं दे रहा है जबकि वह दूसरी जाति के है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई अमल मेें लाए जानेकी मांग की। इस दौरान मंगल सिंह, सुरजीत सिंह, दिल जीत सिंह, जोगेंद्र सिंह, बंटी, बब्लू, सतनाम, रेशमा कौर, बचन कौर, गुरमीत कौर, बंतो कौर, बबली मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें