फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिंबोसिस ने चार विकेट से अजीतपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पांचवां मैच सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी और अजीतपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिंबोसिस ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। ज्वालानगर के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट का पांचवां मैच सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी और अजीतपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें अजीतपुर क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए अजीतपुर क्लब ने 163 रन बनाए। जिसमें रिजवान हाजी ने 30 रन और आदिल ने 21 रन का योेगदान दिया। सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी की ओर से जैन ने तीन विकेट और और फैज ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

164 रनों का लक्ष्य का पीछे करते हुए सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह यह मुकाबला सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी ने चार विकेट से जीता। सिंबोसिस क्रिकेट अकादमी की ओर से जैन ने 67 रन और खुर्शीद ने 20 रनों का योगदान दिया। जीतपुर क्लब की ओर रिजवान हाजी ने एक विकेट और भूरा ने एक विकेट लिया मैन ऑफ द मैच जैन रहे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रशांत लोधी रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, विक्की सक्सेना, अनु सक्सेना, अनमोल सक्सेना, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें