फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों के आह्वान पर सोमवार को जिले में दिल्ली और नैनीताल हाईवे के साथ अन्य मार्गों पर किसान ट्रैक्टर खड़े कर प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन की सफलता के लिए किसानों ने रणनीति तैयार कर ली है। फिलहाल किसानों ने हाईवे जाम न करने का फैसला लिया है। उनका कहना है कि हाईवे के दोनों तरफ लाइन से ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। आदेश मिला तो दिल्ली कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएसपी समेत विभिन्न मांग को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों ने सोमवार को हरियाणा और पंजाब में ट्रैक्टर परेड निकालने का लान किया है। जिले में भी किसान आंदोलन में शामिल होंगे। पिछले दिनों किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। अब एक बार फिर किसान आंदोलन को धार देंगे। किसानों ने सोमवार को जिले भर में ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला किया है। इसके तहत किसान शहर के साथ ही बिलासपुर, शाहबाद, मिलक और स्वार में भी ट्रैक्टर परेड करेंगे। इसके लिए किसान नेताओं ने कमर कस ली है।
भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सामने से दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे दोनों साइडों में अपने ट्रैक्टरों को दिल्ली की ओर रुखकर खड़ा करेंगे। सभी ट्रैक्टर एक लाइन में खड़े किए जाएंगे। सड़क किनारे ही कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना देंगे। कहा कि जिलेभर से डेढ़ सौ से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर किसान जिला कार्यालय में एकत्र होंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। शहर के अलावा बिलासपुर और शाहबाद में भी धरना प्रदर्शन करेंगे। बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर रुद्र बिलास चीनी मिल और मंडी समिति के पास धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन




दिल्ली कूच को तैयार रहें किसान, कभी भी आ सकता है बुलावा: हसीब

रामपुर। भाकियू ( टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर परेड की तैयारी पूरी कर ली है। रविवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश कैंप कार्यालय पर फिर पंचायत बुलाई गई। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने तैयारियों की समीक्षा की। प्रदेश महासचिव ने कहा कि किसान अगले आंदोलन के लिए तैयार रहें। किसी भी वक्त दिल्ली कूच का बुलावा आ सकता है। कहा कि किसानों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा किसानों के परेड में शामिल होने की अपील की। पंचायत में हाफिज मोहम्मद अय्यूब, होरी लाल, मोहम्मद तालिब,वीरेंद्र, विनोद, राशिद अली, हरपाल लोधी आदि रहे।
-

मित्रपुर गांव के सामने खड़े किए जाएंगे ट्रैक्टर

शाहबाद। भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को 30 ट्रैक्टरों को क्षेत्र के मित्रपुर गांव के पास सड़क पर खड़ा कर प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के पदाधिकारियों ने बताया संगठन के पदाधिकारी के निर्देश मिलते ही दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा। उससे पहले ही ट्रैक्टरों को बिलारी रोड स्थित मित्रपुर गांव पर खड़ा किया जाएगा। इस ट्रैक्टर रूट को देखने के लिए शाहबाद कोतवाल ओंमकार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। कोतवाल ने संगठन के किसान कार्यकर्ताओं से कहा कि यातायात में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संवाद

-

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट

किसान आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सभी थानाध्यक्षों को सतर्क किया है। कहा कि किसी भी तरह का माहौल न बिगड़ने दें। किसानों से संपर्क में रहें। साथ ही आंदोलन के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे। किसी को भी कानून हाथ में न लेने दें। एसपी ने बताया कि जिले भर की पुलिस सतर्क है। हाईवे पर पुलिस तैनात रहेगी। यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी।

-
किसानों ने किया जनसंपर्क

बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता सोमवार को नगर में नैनीताल हाईवे स्थित पुरानी मंडी के सामने ट्रैक्टर शृंखला बनाकर धरना देंगे। धरने को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने रविवार को कई गांवों का भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के अनुसार उन्होंने रविवार को तमाम किसानों के साथ ग्राम चौकोनी, पीपलसाना, बेगमाबाद, आवास स्वालेपुर, सिररसखेड़ा, डंडिया, नवाबगंज, सिहोरा, सीहोर, मनुनगर चकफेरी, चंदेला आदि गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान सभी किसानों से अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर 26 तारीख की सुबह 10:00 बजे नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने ट्रैक्टर शृंखला बनाने की अपील की। कहा कि उनका धरना प्रदर्शन 26 तारीख की सुबह 10 बजे शुरू होगा, जो 27 फरवरी की शाम चार बजे तक चलेगा। भ्रमण में प्यारा सिंह, निशान सिंह, निरपजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलबीर सिंह, श्रवण सिंह, अर्जुन सिंह गिल आदि मुख्य थे।




आंदोलन में जान गंवाने वाले किसान को देंगे श्रद्धांजलि
बिलासपुर। सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौशलगंज में कॉलोनी मोड़ पर किसान ट्रैक्टरों को खड़ा कर विरोध जताएंगे। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि शांतिपूर्वक किसान अपने ट्रैक्टरों पर झंडे बांधकर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक किनारे लंबी लाइन लगाएंगे। एक टैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर के बीच पर्याप्त दूरी छोड़ी जाएगी और ट्रैक्टरों को व्यवस्थित तरीके से लगाने के लिए कुछ साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम जनमानस को को कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं पर किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। रविवार को इसके लिए कई गांवों में संपर्क किया गया। गुरजीत सिंह चीमा, जसवीर सिंह उप्पल, सद्दाम पाशा, इकबाल सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें