फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 सेक्टरों में बांटा गया स्वार

Thu, 22 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में स्वार क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरे क्षेत्र को 29 सेक्टरों और चार जोन में बांट दिया गया है। यहां पर सेक्टर और जोनवार मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। इन सभी को निर्देश दिया गया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन



किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए आखिरी चरण में अब स्वार की बारी है। इस क्षेत्र में 29 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत के नौ वार्डों के साथ ही बीडीसी के 218 पदों के लिए मतदान होना है।


मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए यूं तो प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन को क्षेत्र के 58 मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की  आशंका है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से क्षेत्र को 29 सेक्टरों में बांट दिया है। तीन जोन भी बनाए हैं।
विज्ञापन



इन सेक्टर और जोन में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आदेश दिए हैं कि चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें