फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आरडीए की पहली टाउनशिप के लिए सर्वे पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की पहली टाउनशिप बनाने की योजना को झटका लगा है। प्रशासन ने टाउनशिप बसाने के लिए शुरू किए गए डिमांड सर्वे पर आनन-फानन में रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि डिमांड सर्वे आचार संहिता के लागू होने की वजह से स्थगित किया गया है। हालांकि, इसको लेकर अभी स्थिति साफ नहीं की गई है।रामपुर विकास प्राधिकरण नैनीताल रोड स्थित जिला जेल के लिए प्रस्तावित खाली पड़ी 103 एकड़ भूमि पर अपनी पहली आवासीय कॉलोनी विकसित करने की योजना बनाई है। जिला प्रशासन ने इस जमीन को चिह्नित करते हुए कॉलोनी विकसित करने की कवायद तेज कर दी है। आरडीए की ओर से इस मामले में डिमांड सर्वे कराने का फैसला लिया गया था। इसी आधार पर भूखंड आवंटन का काम कराने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से डिमांड सर्वे भी शुरू कर दिया गया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। सोमवार से आरडीए की वेबसाइट पर जाकर लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। साथ ही पीएनबी से फॉर्म लेकर लोग ऑफलाइन आवेदन भी करने की तैयारी में थे। इसके लिए बैंक से एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाना था। मगर, प्रशासन ने मंगलवार को अचानक डिमांड सर्वे को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। स्थगित करने की वजह साफ नहीं की गई है। प्राधिकरण के सचिव हेम सिंह ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से डिमांड सर्वे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। डिमांड सर्वे स्थगित होने के बाद लोगों को झटका लगा है। लोग फार्म के लिए आरडीए से लेकर बैंक तक चक्कर लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें