फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खंभे पर चढ़े युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसानगर गांव के जंगल में अशेाकनगर बिजलीघर के शिवनगर फीडर के बिजली के खंभे पर चढ़े एक इंद्रयास मसीह (28) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक्सईएन विद्युत जयप्रकाश ने बताया कि खंभे पर चढ़ा युवक उनके विभाग का नहीं है। वह अवैध रूप से बिना किसी सूचना के खंभे पर चढ़ा था, जिसे करंट लगने से मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव ईसानगर की नगरिया खुर्द कॉलोनी निवासी रतन मसीह का छोटा पुत्र इंद्रयास मसीह मेहनत मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार इंद्रयास मसीह कुछ समय पहले अशोकनगर विद्युत उपकेंद्र में लाइनमैनों के साथ बिजली का कार्य किया था। इसके बाद उसने हल्द्वानी में भी बिजली का कार्य किया था। परिजनों का कहना है कि इंद्रयास मसीह मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे अपने घर पर था। इस दौरान उसके पास किसी का फोन आया। फोन पर बात करने के बाद वह चला गया। कुछ देर बाद दोपहर करीब 12 बजे सूचना आई कि गांव ईसानगर के जंगल में आल्विन मसीह के घर के समीप गन्ने के एक खेत में शिवनगर फीडर के खड़े बिजली के खंभे पर इंद्रयास मसीह का बिजली के करंट से झुलसा शव लटका हुआ है।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि झुलसा हुआ शव खंभे पर लटक रहा था। कुछ ही देर में मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पाकर रूद्र बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार व ईसानगर चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को खंभे से नीचे उतारा और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई प्रेम जान उर्फ टिम्मा मसीह ने मामले की सूचना कोतवाली में दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने सूचना दी है, मगर अभी कोई तहरीर नहीं आई है। वहीं मृतक की बहन ज्योति मसीह ने बताया कि उसका भाई सुबह किसी का फोन आने पर चला गया था। फोन किसका था, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। मृतक पांच भाई बहन में वो सबसे छोटा था और अविवाहित था।

अवैध रूप से खंभों पर न चढ़ें
एसडीओ अशोकनगर अभय कुमार सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से बिजली के खंभे पर चढ़कर कोई कार्य न करें। अगर कहीं पर किसी को कोई दिक्कत हो तो वह पहले विद्युत विभाग को सूचना दें, ताकि विद्युत कर्मी शटडाउन लेकर उक्त कार्य को कर सकें। उन्होंने बिजली से छेड़खानी न करने की अपील की है। ग्राम प्रधान सैमुअल मसीह ने बताया कि मृतक युवक पहले प्राइवेट रूप से विद्युत कर्मियों के साथ काम करता था। वह बिजली के खंभे पर क्यों चढ़ा, इस बात की फिलहाल गांव में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना के समय मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं था।
विज्ञापन



जाने से पहले परिजनों के संग खींचे थे फोटो
ग्राम ईसानगर के नगरिया खुर्द कॉलोनी निवासी रतन मसीह की बेटी ज्योति मसीह ने बताया कि उसका भाई इंद्रयास मसीह ने घर से निकलने से पहले परिजनों के साथ मोबाइल से फोटो भी खींची थी और वह हंसी खुशी किसी का फोन आने पर घर से बाहर गया था। करीब एक घंटे बाद उनके भाई के बिजली के खंभे पर लटक कर मृत्यु होने की उन्हें सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें