स्वार (रामपुर)। नगर पंचायत नरपत नगर दूंदावाला शेखुपुरा के बाशिंदों ने प्रदेश सरकार पर सांसद मो. आजम खां का सही इलाज न कराने और बेगुनाह होने के बावजूद जेल में रखने का आरोप लगाते हुए बकरीद रंजोगम के साथ मनाई। लोगों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध जताया।
नगर पंचायत नरपत नगर दूंदावाला शेखुपुरा में सांसद मो. आजम खां की बीमारी को देखते हुए कोई मुबारकबाद का कार्यक्रम नहीं रखा गया और न ही ईद की खुशी का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान नगर पंचायत के लोगों ने अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
बाद में सभी मौजूद लोगों ने सांसद आजम खां के बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की लिए दुआ मांगी। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष खालिद अली, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मसरूर अहमद, शाहिद अली, रहमत अली, तौसीफ प्रधान, नूर मोहम्मद, मौलाना मोहम्मद हसन, इकरार, अनीस, अजमुद्दीन, मोहम्मद सुभान, मोहम्मद आसिफ, जुल्फिकार, फैजान, शहनावाज, मोहम्मद अकील आदि लोग मौजूद रहे।