फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन खिली धूप, सुबह में कोहरे का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम के बदलते मिजाज से जीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह-शाम ठंड और दोपहर में तेज धूप खिल रही है। ऐसे में चिकित्सकों ने लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रविवार को भी सुबह के वक्त कोहरे के कारण ठंड अधिक रही। शनिवार की रात से कोहरा छा गया था, जो रविवार की सुबह तक रहा। कोहरे की वजह से सुबह के वक्त हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि कोहरे की वजह से विजिविलिटी कम थी। रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के वक्त करीब 10 बजे तक बादल व कोहरे का असर रहा लेकिन इसके बाद मौसम साफ हो गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 16 फरवरी तक सुबह के वक्त कोहरा रह सकता है। ऐसे मौसम में चिकित्सकों की सलाह है कि ठंड को लापरवाही न बरतें। गरम कपड़े नहीं पहनने की वजह में ठंड की चपेट में आकर बीमार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें