फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आईजीआरएस बैठक में नहीं पहुंचे सब रजिस्ट्रार, वेतन रोका

Thu, 27 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम ने बुधवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ आईजीआरएस की बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर सब रजिस्ट्रार शाहबाद के एक दिन के वेतन को बाधित करने के आदेश दिए। उधर अधिकारियों से शिकायत का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सेल्फ फीडबैक में संतोषजनक परिणाम न मिलने पर विभागीय अधिकारियों से नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद करें।
डीएम ने बताया कि पिछली बैठक में सभी अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल के जरिए 10-10 सेल्फ फीडबैक कराने के निर्देश दिए गए थे, ताकि निस्तारण की गुणवत्ता और जिले की रैंकिंग सुधरें। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और प्रत्येक शिकायत की वास्तविक स्थिति पोर्टल पर समय से अपडेट की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सेल्फ फीडबैक पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें