फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suar Bypoll: सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौहान का वीडियो वायरल, बोलीं- मैं भी ठाकुर, योगी जी भी ठाकुर, उनका...

Thu, 27 Apr 2023 03:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

भाजपा गठबंधन की कोशिश आजम खां के इस मजबूत किले को फतह करने की है। वहीं सपा ने हिन्दू प्रत्याशी को उतारकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी, अनुराधा चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौहान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैं भी ठाकुर हूं, योगी जी भी ठाकुर हैं वह मेरे बड़े भाई हैं, उनका मन जरूर मुझे आशीर्वाद देने के लिए करेगा। अनुराधा चौहान ने इस बात को स्वीकार किया है उन्होंने ऐसा बयान दिया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री तो सबके हैं।

विज्ञापन

सपा नेता अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द होने के बाद स्वार सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को और मतगणना 13 मई को होगी। उपचुनाव के लिए सपा ने अनुराधा चौहान को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा गठबंधन की ओर से अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अंसारी और पीस पार्टी की प्रत्याशी डॉ. नाजिया सिद्दीकी सहित कुछ छह उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन

भाजपा गठबंधन की कोशिश आजम खां के इस मजबूत किले को फतह करने की है। वहीं सपा ने हिन्दू प्रत्याशी को उतारकर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है। सभी प्रत्याशियों ने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया है। चुनाव प्रचार के दौरान सपा की प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बयान दिया है। उनके इस बयान से सियासी हलके में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें