फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swar By-Election Result: आजम खां का किला स्वार हुआ ध्वस्त, सपा की हुई करारी हार; अपना दल प्रत्याशी ने दी मात

Sat, 13 May 2023 01:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

स्वार विधानसभा सीट पर अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने सपा उम्मीदवार को हरा दिया है। इस उपचुनाव पर सभी दिग्गजों की नजरें थीं। 1996 के बाद दूसरी बार भाजपा गठबंधन ने कब्जा किया है।
विज्ञापन
स्वार सीट से जीते शफीक अहमद अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Suar By-Election Result Declared: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। इसके साथ ही स्वार विधानसभा सीट का परिणाम आ चुका है तो वहीं छानबे सीट पर मतगणना जारी है। स्वार विधानसभा उपचुनाव परिणाम पर सभी दिग्गजों की नजरे थीं। क्योंकि इस सीट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। जिसे वे हार गए हैं। आजम का एक और किला भाजपा गठबंधन के खाते में आ गया है। आजम के बाद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की सीट पर भाजपा गठबंधन का कब्जा हो गया है। स्वार सीट से अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


स्वार विधानसभा उपचुनाव में अपना दल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी जीत गए हैं। यहां शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती हुई। इस राउंड में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 68,513 वोट मिले। जबकि सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले।

आजम खां के हाथ से निकली स्वार सीट
उपचुनाव में सपा को बड़ा झटका लगा है। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है। स्वार सीट पर 24 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 68513 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 59689 मत मिले हैं। अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 8824 वोट से आगे चल रहे हैं।

अपना दल ने चुना था अपना प्रत्याशी
जब चुनाव आयोग ने स्वार सीट पर उपचुनाव का एलान किया तो नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल थी। अपना दल (एस) ने इस सीट से शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शफीक अंसारी स्वार नगरपालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी रेशमा परवीन अंसारी स्वार की निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हैं। अपना दल के प्रत्याशी के रूप में स्वार से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ रही हैं। शफीक पहली बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वहीं सपा ने अंतिम समय में अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया था। 
विज्ञापन

क्यों हुआ स्वार सीट पर उपचुनाव
बात दें कि मुरादाबाद की कोर्ट से छजलैट प्रकरण में दो साल कैद की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की विधायकी रद्द हो गई थी। जिसके बाद स्वार विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। इसके बाद उपचुनाव कराने का ऐलान चुनाव आयोग की ओर से किया गया। भाजपा-अपना दल एस गठबंधन से शफीक अहमद अंसारी, उधर सपा ने अनुराधा चौहान को अपना अंतिम समय में प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही पीस पार्टी से मो. इरफान और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सुरेश सिंह, सुभाष सिंह और रफीक ने भी पर्चा भरा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें