फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: खेलकूद में विजेता रहे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। जनपद मुरादाबाद के कांठ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें मंडल के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। शुक्रवार को मिलक नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विजेता विद्यार्थी अंश चंद्र, विवेक, हरिओम, अंकुर, अंकित यादव, ऋषभ आदि रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह एवं प्रभारी विवेक कुमार गुप्ता ने खेल के महत्व बताते हुए सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर अजय पाल, नवनीत विमल, वीरेंद्र, जयपाल, लक्ष्मी नारायण, मीरा, ज्योति, कोमल आदि स्टाफ के साथ सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें