रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई पांच सितंबर को होगी। अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज के किसानों ने जमीन कब्जाने के 27 मामले सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज कराए थे। इन सभी मामलों की सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को सुनवाई होनी थी,लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब पांच सितंबर को सुनवाई होगी।