फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्र-छात्राओं ने तंबाकू के दुष्परिणाम बताए

Sun, 01 Jun 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चर्चा की गई तो वहीं जिला अस्पताल में छात्र-छात्राओं ने तंबाकू के हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए पोस्टर बनाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रामपुर में चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम को तहसील स्तर पर विशेष तौर पर प्रचार-प्रसार और जुर्माने की कार्रवाई पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जुर्माना और छापेमारी की रूपरेखा तैयार की गई।
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने सभी को तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई। समिति में जनपद भर से आए हुए चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. डीके वर्मा और महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अनवर सादात और अन्य अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सलाहकार डॉ. शहजाद हसन खां ने कार्यक्रम कराया। जिला अस्पताल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पीएसएम नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने तंबाकू के हानिकारक प्रभाव को दर्शाते हुए विभिन्न प्रकार के पोस्टर आदि बनाएं। पोस्टर का अवलोकन सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने किया। वहीं उत्कर्ष कार्य करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं ने बनाए गए पोस्टर को अस्पताल परिसर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता के लिए लगाया गया। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें