फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बहन से विवाद होने के बाद छात्रा फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के खुर्द गांव में कक्षा दस की छात्रा अपनी बहन से घरेलू विवाद होने के बाद अपने ही घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खजुरिया खुर्द गांव निवासी किसान सुखलाल कश्यप की पुत्री रेखा रानी 16 सीमांत जिला बरेली के कस्बा मानपुर स्थित एक निजी कॉलेज में कक्षा दस में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार रेखा चार बहनों व दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। मंगलवार की शाम करीब छह बजे रेखा और निशा दोनों सगी बहनें घर में अकेली थीं। परिवार के सभी सदस्य खेतों पर काम करने गए थे। घरेलू कामों को लेकर दोनों बहनों में झगड़ा हो गया। रेखा चुपचाप अपने कमरे में चली गई और घर की टीन की छत में लगे पाइप में दुपट्टा के फंदे पर लटट कर जान दे दी । रात में जब परिजन अपने घर आए तो उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो रेखा फंदे पर लटकी हुई थी। तब घर में चीख पुकार मच गई और गांव के तमाम लोग मौके पर आ गये। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के लटकते हुए शव को नीचे उतारा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। थाना प्रभारी पुष्कर सिंह ने परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने दोनों बहनों के बीच विवाद होने के बाद रेखा द्वारा गुस्से में घातक कदम उठाना बताया। पुलिस ने मृतका रेखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें