फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ट्रेन की चपेट में आनेे से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र से सटे सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के समीप रामपुर से काठगोदाम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के जीआरपी चौकी प्रभारी संदीप कुमार भारती के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 4:40 बजे दिल्ली काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन 15013 रामपुर से चलकर रुद्रपुर की ओर आ रही थी। रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन यार्ड के समीप अचानक एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। चालक ने ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया और घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और मामले की सूचना पाकर जीआरपी चौकी प्रभारी संदीप कुमार भारती अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के शव को कब्जे में कर लिया। चौकी प्रभारी ने मौजूद लोगों की मदद से मृतक युवक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर कई घंटे के प्रयासों के पश्चात हुई युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष आंकी गई है। शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया ,मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के जिला अस्पताल भेज दिया। उनका कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें