फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईवे पर हादसे में हादसे में छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परीक्षा देने के लिए बरेली जा रही है छात्रा की हाईवे पर हुए हादसे में मौत हो गई। होनहार बेटी की मौत की खबर से परिवार से गम का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चिरान स्थित पीडब्लूडी कॉलोनी निवासी राम सिंह की बेटी संतोष यादव मुरादाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रविवार को उसका बरेली में स्टेनोग्राफर पद के लिए लिखित परीक्षा थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वह अपने साथी के बाइक पर बरेली जा रही थी। सिविल लाइंस क्षेत्र में हाईवे पर अलीनगर जनूबी के पास दोपहर के वक्त किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि संतोष परीक्षा देने के लिए जा रही थी। रास्ते में हादसा हो गया। इस मामले की तहरीर पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस इंसपेक्टर किशन अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें