फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी ट्राली के नीचे आकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में जागरण देखने जा रहे छात्र की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राली छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर मुकदमा कर लिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के जसमोली गांव निवासी नंदराम खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता है । उसका 13 वर्ष का लड़का विपिन कुमार गांव में ही प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार रात को गांव के मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से माता के जागरण का आयोजन किया गया था।जिसमें विपिन घर से जागरण देखने जा रहा था।वहा रास्ते में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली फंसी हुई थी जिसको चालक हरप्रसाद निकाल रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जिसके नीचे विपिन दब गया। मौका पाते ही चालक फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से विपिन को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चालक हरप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें