रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल के निर्देशानुसार शनिवार को मतदाता जागरूकता मेगा रैली निकाली गई। रैली आंबेडकर पार्क से पुराना आवास विकास कॉलोनी, एलआईसी चौराहे से नयी आवास विकास कॉलोनी गंगापुर होते हुए स्टार चौराहे से गांधी समाधि पर पहुंची, जबकि जुल्फिकार इंटर कालेज से दूसरी रैली मिस्टन गंज, राजद्वारा होते हुए, गॉधी समाधि पहुंची।
आंबेडकर पार्क से रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जबकि जुल्फिकार इंटर कॉलेज से रैली को जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश कुमार डुडेजा ने रवाना किया। रैली में विद्यालय छात्र-छात्राओं ने स्लोगन और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक एवं अभिप्रेरित किया कि 5 दिसंबर को अपने बूथ पर जाकर अपना कीमती मत अवश्य दें। स्टार चौराहे पर अपैक्स कालेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड नाटक का मंचन किया। गांधी समाधि, एलआईसी चौराहा पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने की अपील की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी लोगों से मतदान करने की अपील की।
रैली में राजकीय जुल्फिकार इंटर कॉलेज, राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज, राजकीय बाकर इंटर कॉलेज, ग्रीनवुड़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज, रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किला, राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जैन इंटर कॉलेज, सुंदर लाल इंटर कॉलेज, राजकीय रजा इंटर कॉलेज, कन्या इंटर कॉलेज खारी कुँआ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अरविन्द भाष्कर, हरीश डुडेजा, रचना चतुर्वेदी, तृप्ति माहौर, साधना विश्नोई, प्रणव कुमार, भुजवीर सिंह, ओमकार गंगवार, देवेंद्र भटनागर,दिवाकर यादव, संजय यादव, श्याम रस्तोगी, लता गंगवार, शावेज लतीफ, राजीव कुमार, बृजराज किशोर, प्रेमचंद्र कुमार, राजेश कुमार और रोहित दुबे उपस्थित रहे।