फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर दिया बल

Fri, 10 Aug 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
दढ़ियाल के पीपलीनायक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी का क्षेत्र में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीपलीनायक स्थित जनता महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया।

उन्होंने आठ बूथों का एक सेक्टर बनाने और प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी नियुक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता पार्टी का नकारात्मक प्रचार न करें और भाजपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों को आम लोगों के समक्ष प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 15 अगस्त को 11-11 पौधे लगाए जाएं। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष समर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी, विधानसभा प्रभारी महेश मौर्य, हंसराज पप्पू ,पन्नालाल सैनी, मोहन लोधी, यशपाल सिंह, दिनेश चौहान, योगेंद्र सिंह, कुंवर जगदीप सिंह, अश्विनी चौहान, श्रीपाल सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह और चौधरी ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें