फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गैस सिलिंडर और रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर और 15 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उसके पास से चोरी का सिलिंडर, पांच हजार रुपये, चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, मसवासी क्षेत्र के भूबरा गांव में 17 अक्तूबर को एक घर का ताला तोड़कर सिलिंडर और 15 हजार रुपये चोरी किए गए थे। जांच में उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी लियाकत अली का नाम सामने आया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें