फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के बचाव में गवाह ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे में शुक्रवार को गवाह जफर खां ने उनके बचाव में बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी ने गवाह से जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्रों के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस प्रकरण में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शुक्रवरा को इस प्रकरण की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह जफर खां ने अपने बयान दर्ज कराए। अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम कोर्ट में मौजूद रहे। अब इस मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें