फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 40 देशों से करीब दस लाख करोड़ का होगा निवेश: खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि दिल्ली में एक सेमिनार आयोजित हुआ था, जिसमें करीब 40 देशों के कारोबारियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से उत्तर प्रदेश में करीब दस लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, प्रदेश की गरीबी और बेरोजगारी की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान खन्ना ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चरम पर था। बाहर के कारोबारी यहां निवेश करने से डरते थे। यही कारण है कि प्रदेश विकास के लिहाज से पिछड़ता चला गया। लेकिन 2017 के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर व्यापारियों और कारोबारियों के लिए निवेश का माहौल बनाया है। दूसरे देशों के कारोबारी भी उत्तर प्रदेश में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही आयुष्मान योजना, गरीब बेटियों के विवाह कराने की योजना, श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं आदि के लाभार्थियों के बारे में बताया।
कहा कि रामपुर के हर तबके को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हुआ है। साथ ही रामपुर आगे किस तरह से विकास के पथ पर आगे बढेगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के हालात यह बता रहे हैं कि यहां कमल खिलने जा रहा है। इसके पीछे सिर्फ एक ही कारण है कि लोगों को बिना किसी दिक्कत के सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है। कहा कि रामपुर में भाजपा की जीत रामपुर के विकास में नए आयाम स्थापित करेगी। इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें