फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रिंसिपल मासूमों से अश्लील हरकतों में घिरे, हिरासत में लिया गया

Tue, 17 Feb 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। खूंटाखेड़ा गांव में स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में मासूम बच्चे-बच्चियों से अश्लील हरकतें किए जाने का आरोप सामने आया है। गंभीर आरोप स्कूल के प्रिंसिपल पर ही लगे हैं। सोमवार को बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे कई अभिभावकों ने प्रिंसिपल का घेराव करके नाराजगी जाहिर की। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल जोसफ को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिसर के कैमरों की मदद से जांंच की जा रही है।
विज्ञापन


भोट थाना क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि सेंट फ्रांसिस स्कूल गांव में करीब 10 वर्षों से संचालित हो रहा है। स्कूल में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा नौ तक की कक्षाएं चलती हैं। सोमवार सुबह क्षेत्र के कई गांवों के अभिभावक बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल पर बच्चों से अश्लील हरकतों का आरोप लगाते हुए सवाल-जवाब किए।

इस जानकारी पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। अभिभावकों के साथ आए ब्लाॅक प्रमुख सरदार कुलवंत औलख और पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह ने पुलिस से जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रिंसिपल को थाने ले आई। पीछे-पीछे अभिभावक भी थाने पहुंच गए। अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए बताया कि केजी से लेकर कक्षा छह तक के कई बच्चों के साथ स्कूल में प्रिंसिपल ने अश्लील हरकतें की थीं।
विज्ञापन


एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल जोसफ को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से जांच की जा रही है।

उधर, स्कूल के सेक्रेटरी डॉक्टर सीनौज ने बताया कि फादर जोसफ से पूछताछ करने पर उन्होंने अश्लील हरकतें करने से इन्कार किया है। इसके बाद भी प्रबंधन के स्तर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें