फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बिहार में सपा का बड़ा दांव, आजम को बनाया स्टार प्रचारक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने की रणनीति के तहत समाजवादी पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और कद्दावर चेहरे आजम खां को बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारक नामित किया है। माना जा रहा है कि आजम खां के तीखे और जनसभाओं में जोश भरने वाले बयान चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन

आजम खां 10 बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं और उन्हें चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने में महारत हासिल है। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से वह लगातार सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। उधर, बिहार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डेरा डाल रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कई रैलियां हो चुकी हैं, जबकि उत्तराखंड समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में सपा की तरफ से आजम खां को मैदान में उतारना एक सोची-समझी रणनीति लग रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें