फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक भागा, शिकारपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। उत्तराखंड बॉर्डर के शिकारपुर स्थित विकास भारती स्कूल के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उत्तराखंड के काशीपुर स्थित हायर सेंटर ले जाया गया। सूचना मिलने पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल उपचार के लिए भेजे जा चुके थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बाइक सवार युवक बाजपुर की ओर से आ रहे थे। तभी शराब के ठेके की दिशा से तेज रफ्तार में निकली कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की तहरीर अभी नहीं मिली है। घायलों की पहचान और उनकी हालत के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वाहन और चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें