फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आजम की सपाइयों से कराई मुलाकात, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस ने कोर्ट परिसर में आजम खां की मुलाकात सपाइयों से कराई। इस बात की शिकायत भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह से की है। सक्सेना ने शनिवार को जारी बयान में कहा है कि पुलिस ने कोर्ट में सांसद आजम खां की मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन, विधायक नसीर खां, संभल के सपा जिलाध्यक्ष और रुचि वीरा सहित अन्य सपाइयों से खुलेआम मुलाकात कराई। उनका कहना है कि कोर्ट परिसर में सपा नेताओं की मीटिंग की है और प्रदेश सरकार के खिलाफ रणनीति बनाई है। सक्सेना का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अपने बयान के समर्थन में उन्होंने एक फोटो भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें