फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें गिरफ्तार करो या फिर सलाम को

Fri, 08 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के वरिष्ठ नेता नसीर खां के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ और एसपी से मुलाकात कर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों को लेकर अब्दुल सलाम गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन



अगर उनके आरोप सच हैं तो पुलिस हमें गिरफ्तार करे, नहीं तो चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को गुमराह करने वाले अब्दुल सलाम पर मुकदमा दर्ज किया जाए। सपा नेताओं ने आशंका व्यक्त की कि वो लाल सिंह को नुकसान पहुंचाकर आरोप हम पर लगा देंगे।


गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को अब्दुल सलाम ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपाइयों पर धांधली का आरोप लगाया था। कहा था कि उनके प्रत्याशी लाल सिंह को वोट नहीं डालने दिया गया। लाल सिंह ने चुनाव आयोग को फैक्स भी भेजा था। इसको लेकर नसीर खां के नेतृत्व में सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल सीडीओ और एसपी से मिला।
विज्ञापन



नसीर खां ने कहा कि अगर अब्दुल सलाम के आरोप सही हैं तो हमें गिरफ्तार कीजिए। अगर सलाम के आरोप गलत हैं तो उन्होंने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को गुमराह किया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सपा नेता ने जिला पंचायत के दफ्तर में कांच तोड़े जाने की घटना की भी जांच कराने की मांग की।


नसीर खां ने सीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा कि इस तरह के आरोप से सपा की छवि धूमिल हुई है। एसपी साधना गोस्वामी ने पहले तो इस मामले में कानूनी राय लेने की बात कही। बाद में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया।


इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा, पूर्व विधायक अफरोज अली खां, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, गन्ना समिति के चेयरमैन गुड्डू मसूद, फसाहत खां शानू, वीरेंद्र गोयल, हक रामपुरी व हारून रसीद एडवोकेट सहित अन्य कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें