फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात का मुकाबला करेंगे, जीत हासिल करेंगे : आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने कहा है कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। उस पर टिप्पणी करने से बेहतर है कि हम खुद उसका एहसास करें और हालात का मुकाबला करें। ऐसी जीत हासिल करें, जिससे आन वालों को सबक मिले कि लोकतंत्र को दमनतंत्र से दबाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

आजम खां बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्याकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामपुर में होने वाले चुनावों में अन्याय का एक ऐसा इतिहास रचा जा रहा है, जिस पर आने वाली सदियां खून के आंसू रोएंगी। जुल्म करने वालों का जुल्म और जुल्म सहने वालों की क्षमता को इतिहास याद करेगा उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं, हमने कभी इंसान के बीच दीवार नहीं खड़ी होने दी । आज भी दीवार खड़ी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे साथ समाज का वह तबका खड़ा हो रहा है जिसको अब तक बहुत की हीन दृष्टि से देखा जाता है। हमारे यहां तो सबका स्वागत है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हमने पहले की कह दिया था कि अगर हम आपकी कसौटी पर खरे उतरें तो साथ रहिए, अन्यथा साथ छोड़ भी सकते हैं। हालांकि आजम खां ने उन लोगों पर कोई टिप्पणी नहीं की जिन्होंने हाल के दिनों में पार्टी छोड़ी है। इस मौके पर सपा के प्रत्याशी आसिम राजा, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और अमरजीत सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें