फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सरकार ने रोक दिए सारे काम’

Tue, 15 May 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
समारोह के दौरान बाेलते यूनिवर्सिटी के चांसलर आजम खां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

सपा सरकार में मंजूर हुए तमाम विकास कार्यों को लेकर दीक्षांत समारोह में पूर्व मंत्री आजम खां का दर्द छलक उठा। उन्होंने एक एक कार्य को गिनाते हुए कहा कि इस सरकार ने सारे काम रोक दिए हैं। साथ ही तमाम संघर्षों को भी याद किया। 

जौहर विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में आजम खां ने सियासत के साथ ही संघर्ष के दिनों को याद किया। कहा कि सियासत करने वालों के लिए जिंदा रहना मुश्किल है। सरकार चलाने वाले लोग लोगों का हक छीनने लगें, तब इंसाफ करने वाले आते हैं। जहां न्याय व्यवस्था कमजोर हो जाएगी, वह मुल्क कमजोर हो जाएगा। हमने बहुत बुरे दिन देखे हैं। जिंदगी के तमाम पापड़ बेलने के बाद आज इस विश्वविद्यालय तक पहुंच सके हैं।
विज्ञापन


कहा कि विश्वविद्यालय का नक्शा आधे सूरज और आधे चांद की तरह है। अखिलेश और मुलायम को याद दिलाते हुए अपना दर्द बयां किया। कहा कि आपने स्वार टांडा के लोगों के पुल को मंजूरी दी थी। भरपूर पैसा दिया था, लेकिन लोगों के खून पसीने की कमाई से बनने वाले इस पुल का पैसा सरकार ने रोक दिया।

रामपुर के कई ब्लॉक डार्क जोन में हैं। किसानों को फसलों के लिए पानी नहीं मिलता। इस पर आपने बैराज बनाने के लिए पैसा दिया था, लेकिन सरकार ने इसे भी रोक दिया। सड़कों का पैसा वापस चला गया।
विज्ञापन


बिजलीघर की जान खींच ली गई और विश्वविद्यालय का कनेक्शन काटते हुए इस बिजलीघर से देहात को जोड़ दिया, लेकिन हम कश्तियां नहीं बदलते। हम कश्ती के साथ डूबने वाले लोग हैं। हमारी मोहब्बतें फर्जी नहीं हैं। आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय का मुस्तकबिल अच्छा होगा।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें