बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी एक लकड़ी ठेकेदार ने अपने पुत्र पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने व गला दबाने का आरोप लगाया है। ग्राम खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी व्यक्ति लकड़ी की ठेकेदारी का काम करते हैं। ठेकेदार के अनुसार सोमवार की रात वह अपने घर में थे। उनका छोटा पुत्र गांव में कहीं गया हुआ था। उन्होंने अपनी पत्नी के कहने पर रात अधिक होने की वजह से पुत्र को घर बुलाने के लिए रात में फोन किया। आरोप है कि जब उनका पुत्र घर आया तो उसने उनके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों ने किसी तरह उन्हें बचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल लकड़ी ठेकेदार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद