फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिपाही भर्ती परीक्षा में बिहार का सॉल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करते हुए रविवार को राजकीय इंटर काॅलेज धमोरा में चेकिंग टीम ने बिहार के एक सॉल्वर को पकड़ लिया। बायोमीट्रिक जांच के दौरान आरोपी पकड़ा गया। वह शाहबाद के एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने सॉल्वर के साथ ही अभ्यर्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तार सॉल्वर से पूछताछ की जा रही है। जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा पहले दिन शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई थी। रविवार को भी जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। राजकीय इंटर काॅलेज धमोरा में पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच की जा रही थी। इसी दौरान चेकिंग टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। उसका बायोमीट्रिक मिलान नहीं हो पा रहा था। संदेह होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे थाने ले गई और पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया युवक बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरीप्रासा का रहने वाला दिलीप कुमार यादव है। वह फिलहाल दिल्ली के मुखर्जीनगर में रहता है। वह शाहबाद के मोहलिया गांव निवासी राजीव कुमार के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। एएसपी ने बताया कि मामले में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजीव की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार सॉल्वर से पूछताछ कर इस बात का पता लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें