फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे सोलर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए मंडल में 19 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। कृषि विभाग की ओर से इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।फसलों की सिंचाई को सुविधायुक्त बनाने व बिना बिजली के सिंचाई की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) के अंतर्गत अनुदान पर लगभग 1120 विभिन्न एचपी के सोलर पंप दिए जा रहे हैं। सोलर पंप ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित किए जाएंगे। इसके लिए किसान 19 जनवरी से बुकिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

बुकिंग होने के साथ ही किसानों को को पांच हजार रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करना होगा। टोकन जनरेट होने के बाद एक सप्ताह में किसानों को अनुदान छोड़कर अपना अंश निर्धारित बैंक में जमा करना होगा। एक सप्ताह में जमा न करने वाले किसानों का टोकन स्वत: ही निरस्त कर दिया जाएगा। किसान निर्धारित समय पर वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या के साथ आवेदन कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इसमें किसानों को दो एचपी, तीन एचपी, पांच एचपी, 7.5 एचपी व दस एचपी के सोलर पंप दिए जाएंगे। उप निदेशक कृषि चंद्रभान सिंह ने कहा कि किसान निर्धारित समय पर वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सोलर पंप की बुकिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें