फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रेमी की पिटाई के मामले में प्रधान के पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक माह पहले प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को प्रधान के पति ने पीट दिया था। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी। बाद में दोनो पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन उसके दो दिन बाद ही युवक का वीडियो वायरल हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने प्रधान के पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी प्रधान के पति को जेल भेज दिया है। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुचैटा गांव का है। एक माह पहले पड़ोसी गांव निवासी एक युवक आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आ गया था। परिजनों ने संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ लिया था। पड़ोसियों की मदद से युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर पीटा था। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी, लेकिन सुबह होने पर दोनों पक्षों में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान पति एवं युवती के अन्य परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने प्रधान पति तस्वीर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें