फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा में एसओजी ने छापा मारकर सोना तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को एसओजी टीम नगर के एक बड़े सोना तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। हाल में ही 11 सौ ग्राम सोने की तस्करी के मामले में पुलिस ने सीआरपीएफ जवान सहित पांच लोगों को जेल भेजा था। जिसके बाद लगातार पुलिस की नजरें सोना तस्करों पर हैं।
विज्ञापन

नगर में सोना तथा सिगरेट तस्करी जमकर हो रही है। विभिन्न विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई के बाद भी नगर में सोना तस्करी का कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते अधिकारी भी लगातार कार्रवाई कर लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व टांडा के चार सोना तस्करों को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया और कस्टम विभाग की टीम ने भी टांडा में छापा मारा था।
लगातार एयरपोर्ट पर टांडा के लोगों के पकड़े जाने से आम लोगों को सफर करने में भारी दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। नगर में बीते कई वर्षों से खाड़ी देशों से सोना तथा मादक पदार्थों की तस्करी का काम चल रहा है। युवकों द्वारा सिगरेट, पान मसाला, गुटखा तथा गोल्ड आदि लेकर खाड़ी देशों से इंडिया आते है और उन्हें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे बड़े शहरों में बेच देते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे रामपुर रोड स्थित सोना तस्कर के घर पर पुलिस ने कार्रवाई की। जिसमें मौके पर टीम को एक युवक मिला, जिसे टीम अपने साथ ले गई। लोगों ने बताया कि युवक दिल्ली का रहने वाला था। हालांकि, मामले में स्थानीय पुलिस ने कुछ कहने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें