रामपुर। श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सेवा ट्रस्ट ने कलश यात्रा और साईं पालकी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर के अंदर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर भजनों पर नृत्य के साथ अभिनंदन किया। एक से बढ़कर एक भजनों और गीतों की रसधार बहती रही।
दोपहर करीब साढ़े 11 बजे के आसपास श्री राम महोत्सव का आगाज हुआ। जिसके तहत शिव मंदिर पंचायत रोड से कलश यात्रा और सांई पालकी धूमधाम से निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बाबा के भजनों पर नृत्य किया और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा से पहले पीठाधीश्वर श्री कृष्णा स्वामी महाराज ने कथा स्थल पर फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वहीं भक्तों ने सुंदर प्रवचन देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। 25 दिसंबर तक चलाए जा रहे इस महोत्सव में अध्यक्ष संजीव सक्सेना, अनुपम मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, नवनीत सक्सेना, धर्मवीर नितानंद, अनूप तिवारी, हनी, योगेंद्रर, पीयूष, धन सिंह, बवीता सक्सेना, अर्चना सक्सेना, कविता सक्सेना, मोनिका रस्तोगी, वीना सक्सेना, रजनी सक्सेना आदि मौजूद रहे।