रामपुर। शिवपुरम में किराए पर रहे एक युवक को सांप ने डंस लिया। उसके बाद उसने तुरंत झोलाछाप से दवा लेकर खा ली। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। साथी लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
मोहल्ला निवासी रामकिशोर रामपुर के शिवपुरम में किराए पर रहता है। यहां वह एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता है। बताया जा रहा कि उसके कमरे में कहीं से सांप घुस आया और उसका पैर पड़ने पर डंस लिया। तकलीफ बढ़ने पर उसने एक झोलाछाप को दिखाकर दवा का सेवन कर लिया और वापस फैक्ट्री पर काम पर चला गया। इस दौरान थोड़ी देर उसका सिर चकराने लगा और वह बेहोश होने लगा। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।