फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लो वोटिंग पर भड़के पालिकाध्यक्ष,हंगामा 

Thu, 16 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टांडा ा नगर में स्लो वोटिंग होने पर वोटरों की लगातार शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी भड़क गए तथा धरने पर बैठने की तैयारी करने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंचे स्वार-टांडा के प्रेक्षक ने शांत कराया। कर्मचारियों को फटकार लगाई। 

नगर के बूथ नंबर 220 पर स्लो वोटिंग के कारण घंटों लाइन में लगे रहने के बाद मतदाताओं का सब्र जवाब दे गया तथा बूथ पर तैनात कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगते हुए लाइन में लगे मतदाताओं ने हंगामा शुरू दिया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी ने कर्मचारियों पर जबरन स्लो वोटिंग करने का आरोप लगते हुए धरने पर बैठने की चेतावनी देने लगे। बूथ पर मौजूद कर्मियों से भिड़ गए। मौके पर पहुंचे स्वार-टांडा प्रेक्षक सुधीर कुमार ने मामले को शांत कराया तथा पोलिंग करा रहे कर्मियों की फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष शहाबुद्दीन गौरी का कहना है कि बूथ पर मौजूद कर्मी दूसरी पार्टी कि सपोर्ट करते हुए स्लो वोटिंग करा रहे हैं। इससे मतदाता पोलिंग बूथ पर आने से कतरा रहे हैं जिससे चुनावी फैसले पर असर पड़ सकता है। उधर प्रेक्षक सुधीर कुमार का कहना है कि कर्मियों को जल्द से जल्द वोटिंग करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें