फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर मां कात्यायनी की आराधना में लीन रहे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चैत्र नवरात्र के छठे दिन गुरुवार को मां दुर्गे के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजन की तैयारियां शुरु कर दी थीं। घरों में भव्य रूप से सजे दरबार में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महारानी की पूजा अर्चना की। मां को सिंदूर का तिलक लगाया। दुर्गा सप्तशती के छठे अध्याय का पाठ किया। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद हवन में आहूति दी। गणेश वंदना कर महामाई की आरती उतारी। व्रत रखकर महामाईं से परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मां की पूजा अर्चना में श्रद्धालु दिनभर खोए रहे। घंटों और घड़ियाल की टंकार और शंखनाद से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें