फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा पुलिस ने चिटटे के साथ दबोचे दो युवक चार से नशीली दवाई बरामद

विज्ञापन
चौपाल में दो युवक चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
नेरवा(रोहडू़) नेरवा में पुलिस ने दो युवकों को चिट्टा पीते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से तलाशी के दौरान 2.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में पुलिस ने चार लोगों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी चौपाल राजकुमार बताया कि नेरवा पुलिस की टीम ने दवड़ा पुल और बनीपुल के बीच नाकेबंदी की थी। इस बीच उन्होंने बानीपुल के समीप दो युवाओं को शालवी नदी के किनारे धूम्रपान करते देखा। शक होने पर पुलिस टीम जब गाड़ी से उतरी तो पुलिस को देख युवकों ने भागने की कोशिश की।
पुलिस ने दोनों युवाओं को मौके पर पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से एक पन्नी में 2.05 ग्राम चिट्टा और एक दस का नोट एक पाइपनुमा कागज बरामद किया। दोनों युवाओं को हिरासत में लेने के बाद उनके खिलाफ नेरवा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस टीम झामराड़ी बैरियर पर मामले की छानबीन के लिए गई थी। इस दौरान बैरियर पर तैनात हेड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह ने फेडीजपुल की तरफ से आ रही कार को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान चालक की सीट के नीचे से पांच शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। आरोपियों की पहचान लोकेंद्र सिंह, रजनीश, मनोज नेगी और राहुल के रूप में हुई है। युवकों के खिलाफ नेरवा थाने में एनडीपीएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें