फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: एफआईआर की कार्रवाई को लेकर फैलाई जा रहीं भ्रांतियां : राजा

Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसआईआर मामले में महिला व उसके बेटों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को भाजपा ने नियमों के दायरे में बताया है। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने साफ किया है कि प्रशासन द्वारा जो कार्रवाई की गई है वह नियम विरुद्ध नहीं की गई है। कहा कि मुस्लिम समाज में कुछ विपक्ष के लोग भ्रांतियां फैला रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा जो नियम है उसे समझने और पढ़ने की आवश्यकता है। कहा कि विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों को फॉर्म 6ए भरकर चुनाव आयोग को देना होता है, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। एसआईआर के तहत जो मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है। इस अभियान के तहत, विदेश में रहने वाले भारतीय अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म 6ए का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन



गली-गली आवाज लगाकर फार्म जमा करा रहे बीएलओ राकेश
रामपुर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान बीएलओ राकेश विश्वकर्मा ने अपनी अनोखी शैली से पूरे जिले में मिसाल कायम कर दी है। राकेश ने स्कूटी पर माइक लगाकर मोहल्लों और गांवों में जाकर लोगों से एसआइआर फॉर्म भरने की अपील की, जिसका व्यापक असर देखने को मिला। राकेश हर सुबह स्कूटी लेकर निकलते और लोगों को सरल व स्नेहपूर्ण अंदाज में संदेश देते हुए कहते हैं भैया-बहन अपना एसआइआर फॉर्म भरकर जमा करें। राकेश की इस मेहनत ने मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को गति दी है और अन्य बीएलओ के लिए प्रेरक मॉडल बन गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें