फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार के खिलाफ निकाला मार्च, प्रदर्शन

Fri, 23 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान की आग शांत नहीं हो रही है। शुक्रवार को क्षेत्र में नाराज सिख संगत ने पंजाब सरकार के खिलाफ मार्च निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही हाईवे पर जाम लगाकर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन



क्षेत्र की सिख संगत शुक्रवार सुबह दिल्ली डेरा कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह की अगुवाई में नैनीताल हाईवे स्थित मन्नत गार्डन में एकत्र हुई। यहां पर हुई सभा में सभी ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाबा अनूप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ढिलाई के कारण श्री गुरुग्रंथ साहिब को अपमानित किया जा रहा है।


इससे पूरा सिख समाज आहत है। पंजाब सरकार दोषियों को सजा देने के बजाय प्रदर्शन करने वालों पर गोलियां चलवाकर जान लेने पर तुली है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की गोलियों से मारे गए युवकों को शहीद का दर्जा दिया जाए। परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन



उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ की भी निंदा की। इसके बाद सभी जुलूस के रूप में नैनीताल हाईवे से नगर के गुरुद्वारे पहुंचे। बाबा अनूप सिंह की अगुवाई में माठखेड़ा रोड, शिवबाग मंडी, डाकखाना रोड, रामपुर रोड होकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला।


इसके बाद मुख्य चौराहे पर करीब एक घंटा तक धरना-प्रदर्शन हुआ। तराई सिख महासभा की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अशोक कुमार को सौंपा गया। इसके बाद सभी ने पंजाब सरकार और मक्कड़ के पुतले चौराहे पर फूंके।


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख, कांग्रेस प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिटटू, जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल, तजिंद्र सिंह बिर्क, प्रीतम सिंह संधु, शिवदेव सिंह, गुरमीत सिंह भट्टी, जगदीश सिंह, गुरविंद्र सिंह पन्नू, परमजीत सिंह, तीरथ सिंह, बलवीर सिंह, हरविंद्र सिंह बाजवा, रंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, विचित्र सिंह, भगत सिंह, सुखदेव सिंह, टहल सिंह, अमरजीत सिंह, कर्मजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें