फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू, सीएम योगी का भेजेंगे ज्ञापन

Mon, 27 Nov 2023 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

जौहर विवि को सरकारी घोषित करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इसका ज्ञापन सीएम योगी को भी भेजा जाएगा। फिलहाल आजम परिवार दो प्रमाणपत्र मामले में जेल में है।
विज्ञापन
रामपुर में जौहर विवि में छापेमारी के दौरान गेट पर लगे ताले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्याल को सरकारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रविवार को सींगनखेड़ा गांव में शिविर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों ने एक सुर में जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग की है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर शुरू किए।

विज्ञापन


युवा भाजपा नेता फसाहत अली खान शानू ने जौहर यूनिविर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत रविवार को सींगनखेड़ा गांव में छात्र नेता मुबश्शिर के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत की गई। साथ ही सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए।

इस दौरान भाजपा नेता शानू ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे छात्रों के अंधकारमय भविष्य को बचाने और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाकर पत्र भेजने के लिए इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन


पहले दिन ही पत्र पर सैंकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं जोकि सप्ताह भर इसी क्षेत्र में जारी रहेगा। उसके बाद जिले के सभी क्षेत्रों में यह अभियान चलेगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जौहर यूनिवर्सिटी को सरंक्षण में लेने की मांग का यह पत्र भेजा जाएगा।

इस मौके पर सैयद मुब्बशिर मियां, साजिद अंसारी, अख्तर सलमानी, शादाब सैफी, इस्लाम सैफी, डॉ अतीक, आकाश राजपूत, डॉ पप्पू,अमित चंद्रा, सिकंदर अंसारी, ताहिर शाह, शारिक शाह,नवेद,जुनैद,रेहान सैफी,मुकेश राजपूत,अंकित,हिमांशु,चाचा लेखराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें