रामपुर। कोरोना संक्रमण काल में शिक्षा व्यवस्था बे पटरी हो गई है। बाजार में एनसीईआरटी की किताबों की कमी हो गई है। एनसीईआरटी की किताबों की कमी के कारण निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदनी पड़ रही हैं। साथ ही दुकानदार किताब के साथ गाइड खरीदने की बाध्यता रख रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों की मुश्किल और बढ़ गई है।
बाजार में यूपी बोर्ड की कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों की गणित, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और अर्थशास्त्र की एनसीईआरटी की किताबों की कमी है। कक्षा 9 व 10 की गणित की एनसीआईआरटी की किताब नहीं है। एनसीईआरटी की कुछ किताबें मिल भी रही हैं तो उनके साथ दुकानदार गाइड खरीदने की बाध्यता रख रहे हैं।