फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ समायोजित शिक्षकों को मिले वेतन

Sat, 16 Jan 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सैयद जावेद मियां ने पांच सौ समायोजित शिक्षकों का वेतन जारी करने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि पांच सौ समायोजित शिक्षकों को अभी भी वेतन नहीं मिला है। जिन समायोजित शिक्षकों को वेतन मिल गया है, उनको एरियर भी दिलाया जाए।
विज्ञापन



ताकि समायोजित शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके। आठ माह का एरियर 26 जनवरी तक दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि समायोजित शिक्षक अवसाद का शिकार हो रहे हैं। शिक्षामित्रों को एकजुट होना होगा। वक्ताओं ने मिलक क्षेत्र के जिवाई कदीम में घटिया सामग्री से स्कूल का निर्माण कराने पर भी नाराजगी जाहिर की।


इस मौके पर जिला महामंत्री अरविंद गोस्वामी, स्वराज यादव, अरविंद कश्यप, हरीश कुमार, जुनैद हाशमी, योगेंद्र, अब्दुल समद, जानकी प्रसाद, अशोक कुमार, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें