रामपुर। श्याम गुणगान में श्रद्धालु आधी रात तक खाटू श्याम की भक्ति में खोकर नृत्य करते रहे। श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
एकादशी पर श्री खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन हुआ। भव्य रूप से दरबार सजाया गया। विधिवत पूजा अर्चना के बाद बाबा को माखन, मिश्री, मेवा, फल, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया गया। गाजियाबाद से आए संत अनिल शास्त्री और रामपुर के गायक कलाकर प्रेम खत्री ने गुणगान की शुरुआत गणेश वंदना से की। गुरू वंदना के बाद श्री श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत किए तो श्रद्धालु भक्ति भाव में खोकर नृत्य करने लगे। तेरा दर मिल गया, तो मुझे क्या कमी है। तुम्हें दिल दे रहा कबसे दुआएं। राह में तेरी बेदर्दी आंख बिछाए बैठी हूं। दरबार अनोखा, खाटू वाले की हर बात अनोखी। लुट रहा लुट रहा लुट रहा रे, श्याम का खजाना लुट रहा रे। झुक गए बड़े- बड़े सरकार तेरी मोर छड़ी के आगे। ऐसी मस्ती कहां मिलेगी तू श्याम नाम रस पी ले। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा जैसे भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। आधी रात तक श्याम भक्त बाबा के दरबार भक्ति भाव में खोकर नृत्य करते रहे। आरती के प्रसाद वितरण हुआ। संजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।