फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र कल से, बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो जाएंगे। नवरात्र को लेकर बाजारों में खरीदारी से लेकर मंदिरों की सजावट तक शुरू हो गई है। गुरुवार को बाजारों में व्रत और पूजन संबंधी सामग्री खरीदने के लिए काफी भीड़ रही। वहीं शुक्रवार को यह भीड़ और अधिक रहेगी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र को लेकर ज्वालानगर, सिविल लाइंस, मिस्टन गंज, आवास विकास, पुराना गंज समेत शहर के तमाम इलाकों में दुकानें सज गई हैं। किराना स्टोर के साथ ही कई स्थानों पर ठेलों पर व्रत और पूजन सामग्री की बिक्री की दुकानें सजी हुई हैं। शारदीय नवरात्र से पहले श्रद्धालुओं ने व्रतों के लिए आवश्यक पूजन सामग्री खरीदी। जिसमें मुख्यत: हवन सामग्री, श्रंगार सामग्री, माला, चुनरी, मां की अखंड ज्योत, मां की पोशाक, मूर्तियों, कूटू के आटे, चोया, कपूर, लौंग, नारियल आदि की खरीदारी हुई। जिससे जनरल स्टोर और धार्मिक सामग्री विक्रेताओं की दुकानों पर भीड़ रही। बाजार में दुकानें नवरात्र पूजन सामग्री से सजी रहीं तो वहीं नगर के सभी मंदिरों में भी सजावट की गई। पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें