रामपुर। शलभ राज गुप्ता को रामपुर चैंबर ऑफ कामर्स का अध्यक्ष जबकि इंद्रपाल सिंह को महासचिव चुना गया है। यह घोषणा संगठन की बैठक में की गई।
बरेली रोड स्थित एक होटल में रामपुर चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें वीरेंद्र जौली ने शलभ राज गुप्ता का नाम अध्यक्ष पद के लिए रखा, जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया। इस तरह शलभ राज गुप्ता को अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह अरविंद कुमार नंदा ने उपाध्यक्ष पद के लिए श्याम सिंह शेखावत का नाम सामने रखा, जिसे सर्व सम्मति से सहमति प्रदान की गई। इस तरह शेखावत उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा रेडिको खेतान के महाप्रबंधक इंद्रपाल सिंह को महासचिव चुना गया। साथ ही फाउंडर मेंबर देवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इस मौके पर चैंबर आफ कामर्स से जुड़े वीरेंद्र जौली, अरविंद नंदा, रंधीर सिंह, सुभाष नंदा, सत्येंद्र पारूथी, शिवानी, पुरुषोत्तम गुप्ता, राणा शुगर मिल के मोहित कुमार, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।