फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसों में दो बच्चों समेत सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी नेमचंद रविवार की रात करीब 9:30 बजे बाइक से रुद्रपुर में आयोजित एक समारोह से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उनके ही परिवार की राजवती देवी भी बाइक पर बैठीं थीं। नैनीताल हाईवे स्थित धनौरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद कार सवार फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं, नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी मोहम्मद महबूब रविवार की शाम सात बजे कार से उत्तराखंड के गदरपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में सायराबानो पत्नी परवेज, फातिमा पत्नी जाने, दो बच्चे बिलाल व फिजा भी बैठे हुए थे। मिलक खानम थाना क्षेत्र में बिलासपुर स्वार रोड पर ग्राम कुमारिया कलां के समीप सामने से आ रही है ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत भाग गया। बाद में एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किसी भी घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें